होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

मध्य प्रदेश में 45 नए नर्सिंग कॉलेज खोलने के प्रस्ताव, हाई कोर्ट की सख्त निगरानी में होगी मान्यता प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में 45 नए ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

मध्य प्रदेश में 45 नए नर्सिंग कॉलेज खोलने के प्रस्ताव, हाई कोर्ट की सख्त निगरानी में होगी मान्यता प्रक्रिया

2026-27 सत्र के लिए 370 आवेदन पहुंचे, फर्जीवाड़े के बाद इस बार मानकों की कड़ी जांच; निरीक्षण में देरी से प्रवेश प्रक्रिया पर भी असर पड़ने की आशंका

पूरा मामला….

भोपाल। मध्य प्रदेश में निजी नर्सिंग कॉलेजों में सामने आए बड़े फर्जीवाड़ों के बाद इस बार मान्यता प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सख्ती के साथ आगे बढ़ रही है। हाई कोर्ट में लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई जारी है। अदालत के निर्देश पर पहले सीबीआई भी नर्सिंग कॉलेजों में निर्धारित मानकों की जांच कर चुकी है। इसी बीच शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश में 45 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को प्राप्त हुए हैं।

पिछले शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रदेश के 327 शासकीय और निजी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता मिली थी। वहीं इस बार पुराने कॉलेजों के नवीनीकरण और नए संस्थानों सहित कुल 370 आवेदन काउंसिल के पास पहुंचे हैं। काउंसिल के अधिकारियों का कहना है कि नए कॉलेजों को तभी मंजूरी दी जाएगी, जब वे सभी निर्धारित मानकों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। उनका कहना है कि इस बार आवेदन भी मुख्य रूप से उन्हीं संस्थानों की ओर से आए हैं, जिनके पास आवश्यक संसाधन और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अधिकारियों के अनुसार कॉलेज संचालकों को भी यह स्पष्ट है कि हाई कोर्ट की निगरानी के कारण इस बार निरीक्षण और मान्यता प्रक्रिया में किसी तरह की ढिलाई की संभावना नहीं है। यदि सभी आवेदनों को मंजूरी मिल जाती है, तो प्रदेश में नर्सिंग डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की कुल सीटों की संख्या लगभग 30 हजार तक पहुंच सकती है।

नर्सिंग कॉलेजों में अनियमितताओं के मामले सामने आने के बाद पहली बार इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) के नियमों के अनुरूप मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया लागू की जा रही है। इसी के अनुसार पूरे शैक्षणिक सत्र का कैलेंडर तैयार किया गया है। वर्ष 2026-27 के लिए एक जुलाई से कॉलेजों का निरीक्षण शुरू होना था, जबकि 15 जुलाई तक मान्यता जारी करने का लक्ष्य तय किया गया था। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी जिला कलेक्टरों को निरीक्षण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हालांकि निर्धारित समयसीमा के बावजूद कई जिलों में अभी तक निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हो सकी है। ऐसे में आगे की प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर तक सभी प्रवेश पूरे किए जाने हैं। इस वर्ष जीएनएम (डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में प्रवेश 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर दिए जाएंगे, जबकि बीएससी नर्सिंग के लिए कर्मचारी चयन मंडल पहले ही प्रवेश परीक्षा आयोजित कर चुका है। अब कॉलेजों को मान्यता मिलने के बाद ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!