होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

केंद्रीय जेल सागर से 9 आजीवन कारावास के बंदियों की रिहाई, रामसरोज समूह ने नई शुरुआत के लिए भेंट की जरूरी सामग्री

राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष माफी नीति के तहत मिली रिहाई, बंदियों को कंबल, खाद्य सामग्री, श्रीमद्भगवद्गीता और गंगाजल देकर आत्मनिर्भर जीवन जीने का दिया संदेश

सागर। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की विशेष माफी नीति के अंतर्गत केंद्रीय जेल सागर में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे 9 बंदियों को रिहा किया गया। जेल से बाहर निकलने के बाद वे नए सिरे से जीवन शुरू कर सकें और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें, इस उद्देश्य से रामसरोज समूह ने उनकी मदद के लिए पहल की।

इस दौरान समाजसेवी शैलेश केसरवानी और अखिलेश मोनी केसरवानी केंद्रीय जेल पहुंचे। उन्होंने रिहा हुए सभी 9 बंदियों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराया। इसमें कंबल, आटा, शक्कर, तेल, मसाले और रोजमर्रा के इस्तेमाल की अन्य वस्तुएं शामिल थीं। इसके साथ ही उन्हें आध्यात्मिक मार्गदर्शन के उद्देश्य से श्रीमद्भगवद्गीता और पवित्र गंगाजल भी भेंट किया गया।

कार्यक्रम में अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि जीवन में आने वाली विपरीत परिस्थितियां इंसान को कमजोर जरूर कर सकती हैं, लेकिन दृढ़ संकल्प और सकारात्मक नजरिए के साथ उनका सामना किया जा सकता है। उन्होंने रिहा हुए बंदियों को बीते समय को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

वहीं शैलेश केसरवानी ने कहा कि किसी व्यक्ति का मूल्यांकन केवल उसकी पुरानी गलतियों के आधार पर नहीं होना चाहिए। उसकी असली पहचान इस बात से बनती है कि वह आने वाले समय में किस तरह के काम करता है। उन्होंने बंदियों से सकारात्मक बदलाव के साथ जीवन की नई शुरुआत करने का आह्वान किया।

इस मौके पर जेल अधीक्षक रमेशचंद्र आर्य ने बताया कि रिहा किए जा रहे बंदियों को जेल में रहते हुए विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए गए हैं। इनमें सिलाई, बढ़ईगीरी, लौहारी और भवन निर्माण से जुड़े काम शामिल हैं। प्रशिक्षण देने का उद्देश्य यह है कि जेल से बाहर आने के बाद वे इन हुनर के जरिए रोजगार हासिल कर सकें और किसी पर निर्भर हुए बिना अपना जीवन चला सकें। उन्होंने सभी रिहा बंदियों से भविष्य में अपराध से दूर रहने और समाज में अच्छे आचरण के साथ सम्मानजनक जीवन बिताने की अपील की।

कार्यक्रम में कथावाचिका साध्वी आशिता किशोरी, डॉ. पीएस ठाकुर, जेलर मनोज मिश्रा, जेलर सौरभ चौहान सहित रामसरोज समूह के सदस्य, जेल का स्टाफ और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All