होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में किराना दुकान से 1.602 किलो गांजा जब्त, महिला गिरफ्तार

सागर में किराना दुकान से ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में किराना दुकान से 1.602 किलो गांजा जब्त, महिला गिरफ्तार

सागर/मालथौन। मालथौन पुलिस ने कार्यवाही करते हुये एक महिला को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.602 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी खुरई प्रवीण आष्ठाना के मार्गदर्शन में 20 जुलाई की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्र. 8 निवासी रजनी लोधी अपनी किराना दुकान की आड़ में अवैध गांजे की बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर मालथौन पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में दुकान पर छापेमारी कर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान से 1 किलो 602 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान 36 वर्षीय रजनी लोधी पत्नी कुंवर सिंह लोधी निवासी इंद्र कॉलोनी मालथौन के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश भोजक, अरुण श्रीवास्तव, रघुवीर तिवारी, केके वर्मा, शेख आविद, विजय प्रताप सिंह, दीपा, अभिषेक, प्रशांत गौर, विकास, रोहित झा की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!