होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों से धुलवाई जा रही जूठी थालियां कुर्सियों पर बैठे देखते रहे शिक्षक

मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों से धुलवाई जा रही जूठी थालियां कुर्सियों पर बैठे देखते रहे शिक्षक

पूछने पर शिक्षकों ने कहा सभी जगह यहीं चल रहा है नियम पूछने पर हुए खामोश

तेंदूखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत इमलीडोल के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय का मामला शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल क्या होगी शिक्षकों और समूह पर कार्रवाई

रिपोर्ट विशाल रजक

तेन्दूखेड़ा।  नए शिक्षा सत्र शुरू हुए अभी दो महीने भी नहीं हुए हैं की स्कूलों में लापरवाहियां शुरू हो गईं हैं जहां बच्चे मध्यान्ह भोजन के बाद खुद ही थालियां धोते हुए देखे जा रहे हैं और शिक्षक खामोश बने स्कूल परिसर में कुर्सियों पर बैठे नजारा देखते इस घटना के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर अब सवाल खड़े किए जा रहे हैं मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने कार्रवाई और जांच करने की बात कही है
मामला तेंदूखेड़ा ब्लाक की इमलीडोल ग्राम पंचायत से सामने आया है जहां स्कूल के बच्चे भोजन के बाद खुद ही हैंडपंप पर थालियां धोते दिखाई दिए हैं
जबकि स्कूल परिसर में शिक्षक स्वयं मौजूद थे। इसके बाद भी शिक्षक बैठकर यह नजारा देखते रहे इस दौरान हमारे संवाददाता ने स्कूल में थालियां धोते हुए बच्चों के वीडियो और फोटो अपने कैमरे में कैद कर लिए हैं

पढ़ाई की जगह थालियां धुलवाई जाती है बच्चों से

मामला तेंदूखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत इमलीडोल का जहां पर एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय स्कूल में पढ़े रहे 210 से अधिक बच्चों को अच्छी शिक्षा ना देकर मध्यान्ह भोजन के बाद जूठी थालियां धुलवाई जा रही है सोमवार को जब स्कूल का जायजा लिया तो यहां पर बच्चे पतली दाल पतली सब्जी व चावल खाते हुए नजर आए भोजन करने के बाद सभी बच्चे स्कूल परिसर के अंदर लगे हैंडपंप पर खुद ही थालियां धो रहे थे
जहां शिक्षा के मंदिर में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिये वहां पर मध्यान्ह भोजन के जूठी थालियां धुलवाई जा रही है जहां शासन के नियमों की खुलेआम अनदेखी इमलीडोल स्कूल में देखने को मिल रही है यहां पदस्थ शिक्षकों की मनमानी भी देखी जा रही है साथ ही शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों के ऊपर भी सवाल उठ रहे हैं

कुर्सियों में बैठे देखते रहे शिक्षक

चिंता की बात यह है कि जब बच्चे स्कूल चले जाते हैं तो परिजन निश्चित हो जाते हैं कि उनके बच्चे वहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन इमलीडोल स्कूल से जो तस्वीरें सामने आई है वो चौंकाने वाली है जहां शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चे थालियां धो रहें हैं यहां पर पदस्थ प्रधानाध्यापक प्रकाश मिंज सहित अन्य शिक्षक स्कूल परिसर में कुर्सियों पर बैठे हुए थे तभी बच्चे भोजन करने के बाद अपनी जूठी थालियां लेकर हैंडपंप पर खुद धोते रहें थे लेकिन शिक्षकों द्वारा कोई दखल नहीं दिया ना ही समूह को कोई निर्देश दिए हैं जिससे प्रतीत होता है शिक्षकों की मनमर्जी से यह सब चल रहा है क्योंकि जिस समय बच्चे थालियां धो रहे थे हैंडपंप के पास ही स्कूल में पदस्थ सभी शिक्षक कुर्सियों पर बैठे रहे

बच्चे प्रतिदिन धोते हैं बर्तन

इमलीडोल गांव के एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला स्कूल में कक्षा एक से पांच व 8 तक के सभी बच्चों को पहली बार नहीं बल्कि प्रतिदिन भोजन के बाद थालियां धुलवाई जाती हैं यह बात स्वयं बच्चों द्वारा बताई गईं है कि वे हर रोज खाना खाने के बाद बर्तन धोते हैं। जबकि बच्चों के भोजन करने के बाद थालियां धोने का काम रसोइयों का रहता है। इसके बावजूद भी वे बच्चों से ही बर्तन धुलवाते हैं। यह जानकारी होने के बाद भी एचएम के द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती
*शिक्षक बोले सभी जगह यहीं चल रहा है*
जब स्कूल में बच्चे थालियां धो रहे थे तो यहां पदस्थ शिक्षकों से जब पूछा गया कि बच्चों से थालियां क्यों धुलवाई जा रही है तो उन्होंने कहा सभी जगह तो यहीं चल रहा है जब नियमों के तहत बात की गई तो सभी शिक्षक खामोश हो गए लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया और बच्चे थालियां धोते रहें यहां पर श्रीगणेश स्व सहायता समूह और महारानी लक्ष्मी स्व सहायता समूह द्वारा बच्चों को मध्यान्ह भोजन दिया जाता है लेकिन मीनू अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है
*शिक्षकों की अनदेखी बनी समूह को मनमानी*
मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चे क्या खा रहे हैं इसे देखने अधिकारी कम ही स्कूल जाते हैं और स्कूलों के शिक्षक भी क्या देखरेख कर रहे हैं। स्कूलों में बच्चों के भोजन के लिए 6 दिन का मीनू चार्ट बनाकर सभी स्कूलों में चस्पा कर दिया जाता है लेकिन सच्चाई यह है कि हर दिन बच्चों को मीनू अनुसार भोजन ना देकर आलू रोटी और पूड़ी खिलाई जा रही है दरअसल इमलीडोल के एकीकृत स्कूल में शिक्षकों की अनदेखी और मनमानी भी देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि विद्यालयों में छात्र छात्राओं की उपस्थिति अधिक दिखाकर स्व-सहायता समूह संबंधित विभाग से अधिक पैसा व खाद्यान्न प्राप्त कर लेते हैं इसके बावजूद भी बच्चों को मीनू अनुसार भोजन नहीं देते

इनका कहना
इस संबंध में तेंदूखेड़ा एसडीएम सीजी गोस्वामी ने बताया कि अगर बच्चों द्वारा थालियां धुलवाई जा रही है तो यह गलत है क्योंकि स्व सहायता समूह द्वारा ही मध्यान्ह भोजन दिया जाता है और उनके द्वारा ही बच्चों के बर्तन धोने का नियम है मुझे आपके द्वारा जानकारी मिली है मैं कल ही स्कूल का निरीक्षण करुंगा अगर शिक्षकों की भी लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी

इनका कहना

इस संबंध में बीआरसी पीएल अहिरवार ने कहा कि अगर बच्चों से थालियां धुलवाई जा रही है तो गलत है समूह व शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी अगर शिक्षकों के सामने ही बच्चे थालियां धो रहे थे तो यह गलत है मैं जांच करा लेता हूं

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!