होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

नागेश्वर मंदिर के सामने चोपड़ा में कूदे नगर निगम कर्मचारी, 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव

नागेश्वर मंदिर के सामने चोपड़ा ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

नागेश्वर मंदिर के सामने चोपड़ा में कूदे नगर निगम कर्मचारी, 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके में नागेश्वर मंदिर के सामने स्थित चोपडा में सोमवार तड़के सुबह एक बुजुर्ग के कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और बावड़ी में तलाश शुरू की। बावड़ी की गहराई अधिक होने के कारण SDERF टीम को भी सूचना दी गई।

करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDERF टीम ने दोपहर करीब 12 बजे बुजुर्ग का शव चोपडा से बाहर निकाला। मोतीनगर पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान कमल किशोर पिता मिट्ठूलाल रूसिया (58) के रूप में हुई है। मृतक नगर निगम कर्मचारी थे। परिजनों के अनुसार कमल किशोर सुबह घर से निकले थे। इसके बाद वह नागेश्वर मंदिर के सामने स्थित चोपडा कैसे पहुंचे और उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!