होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : पुलिस ने खेत से जब्त की अवैध शराब की 24 पेटियां, आरोपी फरार

सागर : पुलिस ने खेत ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : पुलिस ने खेत से जब्त की अवैध शराब की 24 पेटियां, आरोपी फरार

सागर/शाहगढ़। हीरापुर पुलिस ने रामपुर गांव में कार्यवाही करते हुये एक खेत से अवैध शराब की 24 पेटियां जब्त की हैं। पुलिस की कार्यवाही के दौरान दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये, जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामपुर निवासी निरपत यादव अपने खेत की मेड़ के पास बने बारगा में अवैध शराब रखे हुये है और मदन यादव के साथ मिलकर गांव-गांव में शराब बेचने का काम कर रहा है। सूचना पर हीरापुर चौकी प्रभारी पीएस बुंदेला ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी निरपत यादव और मदन यादव मौके से भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन दोनों जंगल की झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गये। तलाशी के दौरान पुलिस ने खेत से 10 पेटी प्लेन शराब और 14 पेटी मसाला शराब प्रिंस ऑरेंज बरामद की। जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 7 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कार्यवाही में चौकी प्रभारी पीएस बुंदेला, संजय यादव, राजा रजक एवं अजय की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!