होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

रवारा के जंगल में बाघ ने गाय को बनाया शिकार, वन अभ्यारण्य में बाघ दिखने से किसानों में चिंता

रवारा के जंगल में बाघ ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

रवारा के जंगल में बाघ ने गाय को बनाया शिकार, वन अभ्यारण्य में बाघ दिखने से किसानों में चिंता
शाहगढ़। वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रवारा जंगल में बुधवार को एक बाघ ने चर रही गाय पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह क्षेत्र अंबेडकर वन अभ्यारण्य के शाहगढ़ वन क्षेत्र में आता है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार किसान पुरन पटेल अपनी गाय को जंगल में चरने के लिये छोड़ गये थे। गायों की देखरेख कर रहा चरवाहा उन्हें जंगल में चरा रहा था। इसी दौरान पास के जंगल से एक बाघ बाहर आया और उसने एक गाय पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गाय की आवाज सुनकर चरवाहा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा, जहां उसने बाघ को जंगल की ओर जाते हुये देखा। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां मिले पदचिह्नों के आधार पर अधिकारियों ने पुष्टि की कि हमला बाघ द्वारा किया गया था। घटना के बाद किसानों में भय बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वन अभ्यारण्य से जंगली जानवर अब गांवों की ओर आकर पालतू मवेशियों को निशाना बना रहे हैं, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। वन विभाग ने मृत मवेशी का पोस्टमार्टम कराया और पशुपालक को नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराने के लिये प्रकरण दर्ज किया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!