होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शादी के तीसरे दिन गहने लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, दो साथी भी पुलिस के शिकंजे में

शादी के तीसरे दिन गहने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

शादी के तीसरे दिन गहने लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, दो साथी भी पुलिस के शिकंजे में

सागर/जैसीनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा पेगवार में शादी के तीसरे दिन नकद और गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है, उसके दो साथियों को भी पकड़ा है। थाने लाकर तीनों से पूछताछ की गई। पूछताछ में वारदात में गये गहने बरामद किये गये। शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार फरियादी नोनीराम पटेल निवासी ग्राम महुआखेड़ा पैगवार ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि पत्नी के निधन के बाद वह जीवनसाथी की तलाश में था। इसी दौरान उनकी मुलाकात कंदेला निवासी रामनारायण दुबे से हुई। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी गांव निवासी रुक्मणी चतुर्वेदी से विवाह कराने की बात कही। रुक्मणी के पति की भी सड़क दुर्घटना में मौत होने की जानकारी दी गई। दोनों की मुलाकात कराई और रिश्ता तय हुआ। शादी कराने के बदले में 1.20 लाख रुपये रामनारायण दुबे को दिये गये। रिश्ता पक्का होने पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग 19 जून को सागर पहुंचे। जहां दोनों की कोर्ट मैरिज कराई गई। अगले दिन 20 जून को रानगिर माता मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से विवाह कराया गया। शादी के समय रुक्मणी के साथ ओडिशा निवासी अरविंद विभार भी मौजूद था। जिसे उसने अपना जीजा बताया था। 21 जून की रात रुक्मणी घर की अलमारी से नकद रुपये, चांदी की करधोनी, पायल और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम लगाई गई। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर आरोपी अरविंद पिता जगतसिंह विभार निवासी जकराना अलवर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों रुक्मणी चतुर्वेदी, ममता चतुर्वेदी, जीन्स नूर उर्फ सगीता और वाहन चालक सोनू अहिरवार के साथ मिलकर शादी के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसी आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी रुक्मणी चतुर्वेदी और घटना में प्रयुक्त वाहन के चालक सोनू अहिरवार को गिरफ्तार किया। कार्यवाही में आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल, घटना में प्रयुक्त कार क्र. एमपी 34 सीए 0304 जब्त की गई। जैसीनगर थाना प्रभारी जेपी ठाकुर ने बताया कि शादी का झांसा देकर गहने व नकद लेकर भागी दुल्हन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में कुछ अन्य साथियों के नाम सामने आये है जो फरार चल रहे हैं। फरार ममता चतुर्वेदी और जीन्स नूर उर्फ सगीता निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ की तलाश की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!