होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक डूबा, मौत,सरईवन वाटरफॉल की घटना, 2 घंटे सर्चिंग कर बाहर निकाला शव

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक डूबा, मौत,सरईवन वाटरफॉल की घटना, 2 घंटे सर्चिंग कर बाहर निकाला शव
सागर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरईवन वाटरफॉल पर रविवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गये 17 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। करीब दो घंटे सर्चिंग के बाद शव को बरामद किया गया। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को मुआरखास निवासी 17 वर्षीय ललित साहू अपने चार दोस्तों के साथ सरईवन वॉटरफॉल पर पिकनिक मनाने गया था। जहां वे पानी में उतरे और नहाने लगे। नहाते समय पत्थर से ललित का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते ललित पानी में डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन गहराई अधिक होने के कारण बचा नहीं पाये। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक तलाश की। लेकिन ललित का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद गहरे पानी से ललित का शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतक ललित साहू सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में 12वीं कक्षा का छात्र था। महाराजपुर थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वाटरफॉल में डूबने से एक लड़के की मौत हुई है। शव बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!