होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों का खुलासाः 10 हजार के इनामी आरोपी समेत सभी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

हत्या और हत्या के प्रयास ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों का खुलासाः 10 हजार के इनामी आरोपी समेत सभी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
सागर। थाना मोतीनगर पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के दो सनसनीखेज मामलों का खुलासा करते हुये फरार चल रहे सभी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें हत्या के मामले में फरार चल रहा 10 हजार का इनामी आरोपी भी शामिल है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन और थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को इतवारी टौरी चंद्रशेखर वार्ड निवासी प्रियांशु रजक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के चलते कौशल साहू, रज्जू उर्फ सुंदर साहू, मदन साहू, सत्यम साहू और शुभम साहू ने एक राय होकर उस पर और उसके भाई प्राजुल रजक पर चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में थाना मोतीनगर में बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी कौशल साहू 33 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया। इस मामले में अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है।
दूसरे मामले में 21 मई 2026 को गौड़ बब्बा चबूतरा विवेकानंद वार्ड निवासी ओम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के चलते यश सोनी, मन्नू सोनी, निशा सोनी, ओम अहिरवार, वेद सोलंकी और आर्यन आठया ने चाकू एवं अवैध कट्टे से हमला किया था। इस दौरान ओम साहू के भाई मयंक साहू की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में थाना मोतीनगर में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान कई आरोपियों और दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया था। वही फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी ओम अहिरवार 22 निवासी पुरख्याऊ टोरी सूबेदार वार्ड की तलाश जारी थी। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल भेज दिया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, लोकेश पटेल, जय सिंह, दीपक, सौरभ रैकवार, अंशुल मिश्रा, श्रीकांत चौबे, चंदन बिल्थरे, हेमेन्द्र सिंह एवं मधुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!