होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

विशेष मोबाइल कोर्ट में 110 वाहन चालकों पर कार्यवाही,1.30 लाख से अधिक का समन शुल्क वसूला

विशेष मोबाइल कोर्ट में 110 ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

विशेष मोबाइल कोर्ट में 110 वाहन चालकों पर कार्यवाही,1.30 लाख से अधिक का समन शुल्क वसूला
सागर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में विशेष वाहन चेकिंग अभियान एवं मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान 110 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 1,30,700 का समन शुल्क वसूल किया गया। विशेष अभियान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा बंसल, रजिस्ट्रार एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रीतम बंसल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रोहित शर्मा तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिखा चतुर्वेदी की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सिविल लाइन चौराहा स्थित पम्मा साहू कॉम्प्लेक्स के सामने चलाया गया। मोबाइल कोर्ट के दौरान यातायात पुलिस ने सघन वाहन जांच करते हुये वाहनों में अनधिकृत रूप से सायरन, हूटर, लाल-नीली बत्ती, ब्लैक फिल्म, वीआईपी स्टिकर एवं अवैध साइलेंसर लगाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की। इसके अलावा बिना आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग न करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान कुल 110 वाहनों पर कार्यवाही करते हुये 1,30,700 का समन शुल्क वसूला गया, साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहनों में किसी भी प्रकार के अनधिकृत उपकरण या संशोधन नहीं कराने की समझाइश भी दी गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!