होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

रिहायशी इलाके में घुसा कबर बिज्जू, दो शावकों का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

रिहायशी इलाके में घुसा कबर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

रिहायशी इलाके में घुसा कबर बिज्जू, दो शावकों का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

सागर/मालथौन। कस्बे के बीकेपी कॉलेज के समीप स्थित सिसोदिया मोहल्ला में रविवार रात एक दुर्लभ वन्य जीव कबर बिज्जू हनी बैजर अपने दो शावकों के साथ एक मकान की छत पर पहुंच गया। आबादी वाले क्षेत्र में वन्यजीव के दिखाई देने से आसपास के रहवासियों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शावकों का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 9 बजे सिसोदिया मोहल्ला निवासी रवि कुमार जैन सीपुर वाले के मकान की छत पर एक वयस्क हनी बैजर अपने दो शावकों के साथ देखा गया। वन्यजीव को देखते ही परिजनों ने वन विभाग को सूचना दी। इस दौरान मकान मालिक के पुत्र विजय कुमार जैन ने सावधानी और सूझबूझ का परिचय देते हुये दोनों शावकों को सुरक्षित पकड़कर वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सौंप दिया। रात करीब 10 बजे पहुंची टीम ने दोनों शावकों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में अभी भी वयस्क हनी बैजरों की मौजूदगी की आशंका है। इसे देखते हुये नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है। विभाग ने कहा है कि बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें तथा किसी भी वन्यजीव को पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें। किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम सुरक्षित कार्यवाही कर सके। रेंजर नीतेश सोनी ने बताया कि रेस्क्यू किये गये दोनों शावकों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। यदि क्षेत्र में पुनः हनी बैजर या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All