होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शासकीय पत्थरों की चोरी का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, कुल्हाड़ी से हमला; दो आरोपी गिरफ्तार

शासकीय पत्थरों की चोरी का ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

शासकीय पत्थरों की चोरी का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, कुल्हाड़ी से हमला; दो आरोपी गिरफ्तार

शाहगढ़ के निबाही गांव की घटना, गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती, तीसरे आरोपी की तलाश जारी

सागर/शाहगढ़। सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम निबाही में शासकीय संपत्ति की सुरक्षा के लिए विरोध जताने वाले एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम निबाही निवासी हरिसिंह यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव में सिंचाई विभाग की पिचिंग में लगे पत्थरों को राना राजा, शिवाजी राजा और गिन्नी राजा कथित रूप से चोरी कर ले जा रहे थे। जब हरिसिंह ने उन्हें रोकते हुए कहा कि ये शासकीय संपत्ति है और इसे नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने मिलकर हरिसिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में उसके शरीर पर चार जगह गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में शासकीय भूमि, राजस्व संपत्तियों और प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। ऐसे मामलों का विरोध करने वालों को कई बार विवाद और हमलों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!