सेंट्रल बैंक गौरझामर में अव्यवस्था से ग्राहक परेशान, घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी नहीं मिल रही समय पर बैंकिंग सेवायें
सागर/गौरझामर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की गौरझामर शाखा में बैंकिंग सेवाओं को लेकर ग्राहकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्राहकों का आरोप है कि बैंक में जमा-निकासी, पासबुक अपडेट सहित अन्य कार्यों के लिये उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है, इसके बावजूद कई बार काम समय पर पूरा नहीं हो पाता। ग्राहकों के अनुसार बैंक में कर्मचारियों की धीमी कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की कमी के कारण प्रतिदिन लंबी कतारें लग रही हैं। इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और दूर दराज से आने वाले ग्रामीणों पर पड़ रहा है, जिन्हें छोटे-छोटे बैंकिंग कार्यों के लिये भी काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। गुगवारा निवासी बैंक ग्राहक बुजुर्ग महिला रामरानी पटेल ने बताया कि वह सुबह करीब 11.30 बजे बैंक पहुंची थी। दिन भर में कई बार उनके वाउचर में सुधार के लिये वापस किया गया, जिसके बाद काफी प्रयासों के बाद शाम करीब 5 बजे उन्हें पैसे मिल सके। उन्होंने बैंक की कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता बताई। स्थानीय ग्राहकों ने बैंक प्रबंधन से मांग की है कि शाखा में पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था की जाये और ग्राहकों को सुचारु एवं समयबद्ध बैंकिंग सेवायें उपलब्ध कराई जायें। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे मामले की शिकायत संबंधित उच्च अधिकारियों से करेंगे।
सेंट्रल बैंक गौरझामर में अव्यवस्था से ग्राहक परेशान, घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी नहीं मिल रही समय पर बैंकिंग सेवायें
सेंट्रल बैंक गौरझामर में अव्यवस्था ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







