होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

3 माह से फरार दो ₹5-5 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा

3 माह से फरार दो ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

3 माह से फरार दो ₹5-5 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा

सुरखी पुलिस की कार्रवाई में वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और लूटा गया करीब ₹30 हजार का सामान बरामद, दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया

सागर।  सागर जिले की सुरखी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूट के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों पर ₹5-5 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया और नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में जिलेभर में फरार और इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान सुरखी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 की रात करीब 8 बजे फरियादी अपने टपरे पर मौजूद था। इसी दौरान मुलायम लोधी, गुड्डी खान और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। फरियादी ने पैसे देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

बताया गया कि मुख्य आरोपी मुलायम लोधी ने लोहे की कुल्हाड़ी से फरियादी के सिर, पीठ और हाथ की उंगलियों पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसके साथ आए दूसरे आरोपी ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची टीना पर भी आरोपी गुड्डी खान ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसके सिर में चोट आई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय वे फरियादी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन, सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पायल भी अपने साथ ले गए।

गंभीर रूप से घायल फरियादी ने किसी तरह अपनी जान बचाई और तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। फरियादी की शिकायत पर सुरखी थाने में अपराध क्रमांक 157/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 119(1), 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना के बाद दोनों आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। उनकी तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आरोपी पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया था। सुरखी थाना पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार उनकी तलाश कर रही थी।

आखिरकार 5 अगस्त 2026 को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम हीरापुर, थाना सुरखी में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की कुल्हाड़ी, लूटा गया टच स्क्रीन मोबाइल फोन, सोने का मंगलसूत्र और एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की गई। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब ₹30 हजार बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुलायम पिता प्रताप सिंह लोधी (45 वर्ष) तथा गुड्डी खान पति रसीद खान (49 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम हीरापुर, थाना सुरखी, जिला सागर के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक रामअवतार धाकड़, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक प्रशांत रावत, आरक्षक संजय कुमार, अभिषेक, कामेश, कर्मवीर, चालक आरक्षक विकास मिश्रा, महिला आरक्षक कांति राय सहित सुरखी थाना पुलिस के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सागर पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और आम नागरिकों की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर की जाएगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!