पति को आत्महत्या के लिये उकसाने पर पत्नी गिरफ्तार,इंदौर में मकान खरीदने और परिवार से अलग रहने के लिये करती थी प्रताड़ित
सागर/खुरई। देहात थाना क्षेत्र के तेवरी गांव में एक युवक ने पत्नी से परेशान होकर 19 जुलाई को फांसी लगाकर जान दे दी थी। मरने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने अपनी पत्नी की प्रताड़ना का जिक्र किया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी को खुदकुशी के लिये उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार शाम जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक तेवरी गांव का रहने वाला 37 साल का सुरेंद्र अहिरवार इंदौर में मजदूरी करता था और घटना से तीन दिन पहले ही गांव लौटा था। मृतक के पिता रामशाह अहिरवार ने बताया कि सुरेंद्र की पत्नी पिछले करीब एक साल से अपने मायके में रह रही थी और बार-बार बुलाने के बाद भी वापस नहीं आ रही थी। पिता के आरोपों के मुताबिक 19 जुलाई को जब परिवार के लोग खेत पर गये थे, तब सुरेंद्र अपने तीन बच्चों के साथ घर पर अकेला था। उसी दौरान उसकी पत्नी एक अनजान आदमी के साथ घर पहुंची और अलमारी की चाबी मांगने लगी। सुरेंद्र ने जब चाबी देने से मना किया, तो पत्नी और उस आदमी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने अलमारी तोड़कर जेवर और नकदी निकाल ली। मारपीट और बदनामी से दुखी होकर सुरेंद्र ने फांसी लगा ली। पुलिस ने सुसाइड नोट और पिता के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर पत्नी को जेल भेज दिया है।
पति को आत्महत्या के लिये उकसाने पर पत्नी गिरफ्तार,इंदौर में मकान खरीदने और परिवार से अलग रहने के लिये करती थी प्रताड़ित
पति को आत्महत्या के लिये ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







