होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में बैंक चेक बॉक्स से 5 लाख का चेक गायब, दूसरे बैंक से कैश भी हो गया; फर्जी आधार से निकाली रकम

सागर में बैंक चेक बॉक्स ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में बैंक चेक बॉक्स से 5 लाख का चेक गायब, दूसरे बैंक से कैश भी हो गया; फर्जी आधार से निकाली रकम

सागर। बैंक के चेक बाक्स से चेक गायब होने और दूसरे बैंक से चेक के कैश होने का मामला सामने आया था, चेक अकाउंट पे था। बावजूद इसके उसे कैश कर दिया गया। फरियादी के खाते में पैसे नहीं आये तो बैंक से जानकारी ली और मामला उजागर हुआ। फरियादी ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार फरियादी देवकीनंदन पिता बाबूलाल पटेल 63 वर्ष निवासी छोटा करीला ने थाने में शिकायत की। बताया कि मैंने अपना एक पुस्तैनी मकान विजया पवार को बेचा है। विजया पवार ने मुझे इंडियन बैंक शाखा कटरा बाजार का 5 लाख रुपये का चेक दिया। इस चेक को मेरे बेटे ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा कटरा बाजार के मेरे खाता में डालने बैंक में रखे चैक ड्राप बाक्स में 14 जुलाई की दोपहर 1 बजे डाल दिया था। लेकिन उस चेक की राशि मेरे खाते में नहीं आई। तब हमने चेक के बारे में बैंक से जानकारी ली। बैंक जाने पर पता चला कि आपके द्वारा डाला गया चेक ड्राप बाक्स में निकला ही नहीं है। पूरी जानकारी लेने पर पता चला कि विजया पवार द्वारा दिये गये चेक की राशि उनके खाते निकल चुकी है। यह राशि इंडियन बैंक से नकद निकाली गई है। बैंक में जानकारी लेने पर पता चला कि चेक की राशि 15 जुलाई को करीब 10.30 बजे निकाली गई है। जबकि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा मुझे बताया गया था कि ड्राप बाक्स 11 बजे के लगभग खुला था। बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें एक व्यक्ति चेक कैश कराते नजर आ रहा है। हालांकि चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। उसने चेक कैश कराते समय फर्जी आधार कार्ड दिया था। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!