होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

डॉक्टर का नंबर ऑनलाइन तलाशना पड़ा भारी, लिंक पर क्लिक करते ही दो खातों से उड़ गए 82,594 रुपये

डॉक्टर का नंबर ऑनलाइन तलाशना ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

डॉक्टर का नंबर ऑनलाइन तलाशना पड़ा भारी, लिंक पर क्लिक करते ही दो खातों से उड़ गए 82,594 रुपये

साइबर ठगों ने डॉक्टर बनकर भेजे फर्जी लिंक, मोबाइल की मिररिंग कर दोनों पीड़ितों के बैंक खातों से रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की

जबलपुर। इंटरनेट पर डॉक्टर का संपर्क नंबर तलाशना दो लोगों के लिए महंगा साबित हुआ। साइबर ठगों ने डॉक्टर बनकर दोनों से संपर्क किया और अलग-अलग बहाने से मोबाइल पर लिंक भेजकर उस पर क्लिक करवाया। इसके बाद ठगों ने मोबाइल की मिररिंग कर बैंक खातों तक पहुंच बनाई और दोनों के खातों से कुल 82 हजार 594 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए।

बेटी के इलाज के लिए नंबर खोज रही थी महिला

गोरखपुर थाना क्षेत्र की हाथीताल लक्ष्मी कॉलोनी निवासी सपना विश्वकर्मा (34) की बेटी की तबीयत खराब थी। डॉक्टर से संपर्क करने के लिए सपना ने इंटरनेट पर डॉक्टर का फोन नंबर तलाशा। सर्च के दौरान उन्हें एक नंबर मिला, जिस पर उन्होंने संपर्क किया।

कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को डॉक्टर बताया और सपना को एक लिंक भेजकर उसमें जरूरी जानकारी भरने के लिए कहा। इसके बाद ऑनलाइन पांच रुपये जमा करने के नाम पर भी उसी लिंक पर क्लिक करवाया गया।

कुछ दिन बाद जब सपना ने अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो उन्हें खाते से 32 हजार 595 रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का पता चला।

अपॉइंटमेंट के नाम पर 49,999 रुपये की ठगी

दूसरी घटना भेड़ाघाट थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाले कालूराम साहू (64) इंटरनेट पर चर्म रोग विशेषज्ञ का मोबाइल नंबर खोज रहे थे। सर्च के दौरान मिले नंबर पर उन्होंने कॉल किया। दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने अपॉइंटमेंट लेने के लिए एक लिंक भेजा।

कालूराम ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से 49 हजार 999 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

दोनों मामलों में शिकायत मिलने के बाद गोरखपुर और भेड़ाघाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर ठगी से जुड़े लिंक, मोबाइल नंबर और जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!