होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : गाली-गलौज के बाद युवक पर जानलेवा हमला, गढ़ाकोटा पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

सागर : गाली-गलौज के बाद ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : गाली-गलौज के बाद युवक पर जानलेवा हमला, गढ़ाकोटा पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

सागर/गढ़ाकोटा। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया। गढ़ाकोटा पुलिस के अनुसार 8 अगस्त को ग्राम मगरधा निवासी 20 वर्षीय हल्ले भाई पिता मूलू रैकवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि महेन्द्र रैकवार और अन्य आरोपियों ने एक राय होकर उसके साथ गाली गलौज की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से मारपीट की। मारपीट में उसे गंभीर चोटे आई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने रविवार को कार्यवाही करते हुये महेन्द्र रैकवार, अजय रैकवार, दीपक रैकवार, मनोज रैकवार, सुरेन्द्र रैकवार, रिब्बू उर्फ रेवाराम रैकवार और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी गौरव सिंह तिवारी ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कार्यवाही में निरीक्षक गौरव तिवारी, राजाराम धुर्वे, बलराम उपाध्याय, प्रेमनारायण शुक्ला, बलवंत सिंह चौधरी, प्रमोद सोयाम, राजेश पाण्डेय, जगत प्रताप सिंह, राजदीप तिवारी, रवि पटैल, कोस्तुभमणि पाठक, परसराम अहिरवार एवं सुरेश कुमार की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!