होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

बहन पर कमेंट से दो दोस्तों में झगड़ा,बोतल फोड़कर हमला,दूसरे ने कान में मारा चाकू, दो एम्बुलेंस खड़ी थी, कॉल पर कहा बिजी हैं

बहन पर कमेंट से दो ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

बहन पर कमेंट से दो दोस्तों में झगड़ा,बोतल फोड़कर हमला,दूसरे ने कान में मारा चाकू, दो एम्बुलेंस खड़ी थी, कॉल पर कहा बिजी हैं

सागर/खुरई। घोरट रोड स्थित गुलाबरा बगीचा परिसर में शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच हुये विवाद में चाकू और बोतल से हमला हो गया। यह विवाद एक युवक की बहन पर की गई टिप्पणी के बाद शुरू हुआ। घटना में तीन लोग घायल हुये हैं, जिन्हें खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। भागते समय एक बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल धु्रव कुशवाहा ने बताया कि वह अपने दोस्त विश्वजीत गौर और परिचित कमलेश पटेल के साथ शराब पी रहा था। नशे की हालत में विश्वजीत ने उसकी बहन के बारे में गलत टिप्पणी की। धु्रव के मना करने पर भी विश्वजीत नहीं माना, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। धु्रव के आरोप के अनुसार विवाद के दौरान विश्वजीत ने चाकू से उसके कान पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आये कमलेश पटेल को भी चोटें आईं। इसके जवाब में धु्रव ने शराब की बोतल फोड़कर विश्वजीत पर हमला किया। इसके बाद धु्रव और कमलेश बाइक से मौके से निकल गये, लेकिन भागते समय उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों को चोटें आई। दूसरे पक्ष से घायल विश्वजीत गौर ने बताया कि वह अपना मोबाइल धु्रव के पास छोड़ आया था और उसे लेने वापस गया था, तभी विवाद हो गया। विश्वजीत ने आरोप लगाया कि धु्रव ने कटर से उसके सीने पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तीनों घायलों को खुरई सिविल अस्पताल लाया गया। इनमें से एक के सीने में धारदार वस्तु से गंभीर चोट बताई गई, जबकि अन्य दो को मारपीट और दुर्घटना में चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को सागर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर खुरई शहरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किये हैं और मामले की जांच कर रही है। घायल विश्वजीत गौर की मां श्री बाई ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेटे को सागर रेफर कर दिया था लेकिन 108 एम्बुलेंस को कॉल करने के बाद कहा गया कि अभी एम्बुलेंस कहीं व्यस्त हैं। जबकि दो 108 एम्बुलेंस सिविल अस्पताल परिसर में ही खड़ी हुई थी। जब एम्बुलेंस नहीं मिली तो अपने निजी वाहन से घायल को सागर ले जाना पड़ा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!