होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

अपहरण की झूठी कहानी रच फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

अपहरण की झूठी कहानी रच ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

अपहरण की झूठी कहानी रच फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार
सागर। देवरी थाना पुलिस ने युवक के अपहरण की झूठी कहानी रचने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने झूठी कहानी रच परिजनों से 2 लाख की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी दी थी। आरोपी दो महीने से फरार चल रहा था। मामले में पुलिस 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक 12 जून की रात राजेश पिता प्रेम जाटव निवासी ग्राम डोंगर सलैया ने थाना देवरी में सूचना दी थी। उनका बेटा पवन जाटव 21, 9 जून को अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिये सागर गया था। वहां से वापस घर नहीं लौटा। 11 जून को अज्ञात व्यक्तियों ने फरियादी के मोबाइल पर फोन कर पवन का अपहरण करने की बात कही गई। उसे छोड़ने के एवज में 2 लाख की फिरौती मांगी। रकम नहीं देने पर पवन की हत्या करने की धमकी दी गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। कार्यवाही करते हुये पुलिस ने सागर से आरोपी अरविंद दुबे, बलजीत सिंह, शुभम पटेल और पवन जाटव को गिरफ्तार किया था। जबकि आरोपी सुनील पिता रघुवीर कुर्मी 26 निवासी झिरी चूरामन फरार हो गया था। जिसकी पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने फरार आरोपी सुनील कुर्मी को गिरफ्तार किया। देवरी थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि किडनैपिंग के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से मोबाइल जब्त किया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!