होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

होली फैमिली स्कूल में एबीवीपी-पुलिस में झूमाझटकी,धर्मांतरण के आरोप की 7 दिन में जांच हो, स्कूल के बाहर 2 घंटे विरोध

होली फैमिली स्कूल में एबीवीपी-पुलिस ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

होली फैमिली स्कूल में एबीवीपी-पुलिस में झूमाझटकी,धर्मांतरण के आरोप की 7 दिन में जांच हो, स्कूल के बाहर 2 घंटे विरोध

सागर/खुरई। खुरई स्थित होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झूमाझटकी हुई। करीब दो घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। एबीवीपी का आरोप है कि शुक्रवार रात स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियां हुई थी। संगठन ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सच्चाई सामने लाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने स्कूल प्रबंधन से सीधी बातचीत की। प्रबंधन ने सफाई दी कि वहां केवल दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। इस पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि अगर यह सामान्य दीक्षांत समारोह था तो उसे बाद में अचानक रद्द क्यो किया गया। एबीवीपी के मयंक कश्यप और विनीत अहिरवार ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि मामले की जांच कर 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाये। तय समय में कार्यवाही न होने पर उन्होंने स्कूल के मुख्य गेट पर तालाबंदी करने की बात कही है। प्रदर्शन की पूर्व सूचना के चलते खुरई शहरी, खुरई देहात, बीना और भानगढ़ थाना प्रभारियों के साथ भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पुलिस ने समझा बुझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया गया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!