होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

हाईवे पर कार में लगी आग,रास्ते में खराब होने पर मैकेनिक को लेने गये, वापस लौटे तो जली मिली

हाईवे पर कार में लगी ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

हाईवे पर कार में लगी आग,रास्ते में खराब होने पर मैकेनिक को लेने गये, वापस लौटे तो जली मिली
सागर। देवरी थाना क्षेत्र में हाईवे पर खड़ी एक कार में बुधवार सुबह आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार संजय नगर निवासी देवेंद्र साहू बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे कार से सागर जा रहे थे। वे रिजर्वेशन के सिलसिले में सागर जा रहे थे। चीमाढाना के पास उनकी कार चलते-चलते अचानक बंद हो गई। देवेंद्र ने कई बार कार चालू करने की कोशिश की, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कार को हाईवे किनारे लॉक किया और मैकेनिक लेने देवरी चले गये। देवेंद्र सुबह करीब 9 बजे मैकेनिक को लेकर वापस चीमाढाना पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि कार में आग लगी हुई थी। आग से कार पूरी तरह जल चुकी थी। देवेंद्र ने बताया कि कार क्र. एमपी 15 सीसी 3078 उनके बेटे नमन साहू के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी उन्हें नही है। देवरी थाने के एसआई समरथ सीनम ने बताया कि डायल.112 पर चीमाढाना में कार में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही की है। कार में आग कैसे लगी और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी जांच की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All