होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में तेल कंपनी के सेल्समैन को 3 साल की सजा, 9.43 लाख के गबन में कोर्ट का फैसला

सागर में तेल कंपनी के ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में तेल कंपनी के सेल्समैन को 3 साल की सजा, 9.43 लाख के गबन में कोर्ट का फैसला

सागर। बूंद मल्टी प्रोसेसिंग प्रा.लि. सागर कंपनी के साथ धोखाधड़ी व रुपयों के गबन के मामले में षष्टम अपर सत्र न्यायाधीश सागर दिलीप सिंह परमार की अदालत ने कंपनी सेल्समेन राहुल साहू पिता बालमुकुन्द उर्फ मुन्नालाल साहू हाल निवासी यशोदा बिहार कॉलोनी सागर को दोष सिद्ध पाये जाने पर धारा 420, 409 भादसं के अपराध में क्रमशः दो वर्ष एवं तीन वर्ष का सश्रम कारावास और एक-एक हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किये जाने का फैसला सुनाया है। अपर लोक अभियोजक हरिशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि 22 नवंबर 2023 को बूंद तेल कंपनी के डायरेक्टर फरियादी विनीत जैन ने थाना कोतवाली में एक लिखित आवेदन पेश किया कि कंपनी में करीब 10-12 साल से राहुल साहू सेल्समेन की नौकरी कर रहा है, जो कंपनी के तेल दुकानदारो को माल बेचना एवं उनसे पेमेन्ट लेने का काम करता था। 18 नवंबर 2023 को राहुल साहू पथरिया मार्केट में पेमेन्ट लेने निकला था, शाम को जब राहुल साहू पेमेन्ट जमा करने ऑफिस नहीं आया, तब राहुल साहू को अनेक बार फोन लगाया गया किन्तु उसने फोन रिसीव नहीं किया और शाम करीब 6.30 बजे उसका मोबाईल बंद हो गया। राहुल साहू पथरिया का मार्केट करने गया, जिसमें दुकानदारों से कुल 11 लाख 86 हजार 314 रूपये वसूली करके लाया, जिसमें 2 लाख 43 हजार 194 रूपये की पावती दुकानदारों को दी तथा शेष राशि 9 लाख 43 हजार 120 रूपये की पावती दुकानदारों को नहीं दी है। इस प्रकार कुल 11 लाख 86 हजार 314 रूपये मार्केट से वसूल किया तथा आफिस में जमा नहीं किया उसने अमानत में खयानत कर धोखाधड़ी कर राशि हड़प कर ली है। उपरोक्त लिखित आवेदन के आधार पर थाना कोतवाली में धारा 406, 408, 420 भादंसं अभियुक्त के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई एवं मामले को विवेचना उपरांत पुलिस द्वारा अभियोग पत्र विचारण के लिये न्यायालय में प्रस्तुत किया। अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं सबूतों तथा प्रस्तुत बहस के आधार पर न्यायालय द्वारा आरोपी राहुल साहू को दोष सिद्ध पाते हुये उक्त सजा से दंडित किये जाने का फैसला सुनाया गया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।