पांच साल से पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी, दमोह में घेराबंदी कर गौरझामर पुलिस ने दबोचा
सागर। थाना गौरझामर पुलिस को 24 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के अपराध में करीब पांच वर्षों से फरार चल रहा स्थाई वारंटी दीपक पिता भवानी रैकवार 30 वर्ष निवासी वार्ड नं. 4 दमोह, दमोह बस स्टैंड क्षेत्र में देखा गया है। सूचना की पुष्टि एवं गिरफ्तारी के लिये गौरझामर पुलिस टीम तत्काल दमोह रवाना हुई। टीम ने घेराबंदी और तलाश के दौरान स्थाई वारंटी दीपक रैकवार को कीर्ति स्तंभ के पास दमोह से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय देवरी के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार उसे उपजेल रहली में दाखिल कराया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गौरझामर निरीक्षक नासिर फारुकी, अनिल कन्नौजिया, विजयकांत शर्मा की भूमिका रही।








