होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर थाने पहुंचा किन्नर समाज, कार्रवाई की मांग

वल्लभनगर वार्ड में लगाए गए ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

वल्लभनगर वार्ड में लगाए गए पोस्टरों पर गुरु जगदीश किन्नर और समाज के खिलाफ गलत बातें लिखने का आरोप, मोतीनगर पुलिस को सौंपा आवेदन

सागर। शहर के वल्लभनगर वार्ड में दीवारों पर लगाए गए कथित आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर बुधवार शाम किन्नर समाज के बड़ी संख्या में सदस्य मोतीनगर थाने पहुंचे। समाज के लोगों ने पोस्टरों में उनके गुरु जगदीश किन्नर और किन्नर समाज के बारे में आपत्तिजनक व गलत बातें लिखे जाने का आरोप लगाया। इस संबंध में पुलिस को लिखित आवेदन देकर पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

किन्नर समाज के सदस्यों का कहना है कि वल्लभनगर वार्ड में जुआ-सट्टा से जुड़े पोस्टरों के साथ ऐसे पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिनमें उनके गुरु जगदीश किन्नर और पूरे किन्नर समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। इन पोस्टरों पर निवेदक के तौर पर जयराम संकीर्तन मंडल, सागर का नाम दर्ज है।

समाज के लोगों के मुताबिक पोस्टरों में लगाए गए आरोपों का कोई आधार नहीं है। उनका कहना है कि इस तरह की सामग्री सामने आने से समाज के सदस्यों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो रही है।

पुलिस को दिए आवेदन में समाज के सदस्यों ने यह भी आशंका जताई है कि पोस्टर लगाने के पीछे किन्नर समाज के ही कुछ अन्य सदस्यों की भूमिका हो सकती है। हालांकि, उन्होंने पुलिस से किसी पर सीधे आरोप लगाने के बजाय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने की मांग की है।

किन्नर समाज के सदस्यों ने कहा कि पोस्टरों के जरिए उनके समाज और गुरु जगदीश किन्नर की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति का पता लगाने और उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।