होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

अधिवक्ता संघ की दोबारा होगी मतगणना, 2 सितंबर को तय होगा अध्यक्ष पद का परिणाम

अधिवक्ता संघ की दोबारा होगी ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

अधिवक्ता संघ की दोबारा होगी मतगणना, 2 सितंबर को तय होगा अध्यक्ष पद का परिणाम
सागर। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव की एक बार फिर मतगणना होगी। मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद ने शिकायत पर सुनवाई करते हुये 2 सितंबर को पुनः मतगणना कराने का निर्णय लिया है। यह प्रक्रिया हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एचपी सिंह की मौजूदगी में पुलिस बल की सुरक्षा के बीच कराई जायेगी। जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर दूसरे स्थान पर रहे अधिवक्ता संजय द्विवेदी ने चुनाव परिणाम घोषित होने के तत्काल बाद राज्य अधिवक्ता परिषद में अपील की थी। उन्होंने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुये पुनःमतगणना की मांग की थी। अधिवक्ता द्विवेदी की ओर से मुख्य आधार यह बताया गया कि चुनाव में कुल 1350 मतपत्र पड़े थे, जबकि मतगणना 1355 मतपत्रों की कर दी गई। मतपत्रों की संख्या में अंतर को लेकर उनके मतगणना अभिकर्ता ने तत्काल लिखित रूप से पुनर्मतगणना का आवेदन दिया था। बताया गया कि निर्वाचन अधिकारी ने पहले आवेदन स्वीकार किया, लेकिन बाद में उसे निरस्त कर दिया। अध्यक्ष पद के लिये चुनाव मुकाबला बेहद करीबी रहा था। कुल 14 चरणों में हुई मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों के बीच बढ़त लगातार बदलती रही। अंतिम परिणाम में अंकलेश्वर दुबे अन्नी को 573 वोट, जबकि संजय द्विवेदी को 565 वोट मिले थे। इस तरह जीत का अंतर महज 8 मतों का रहा। मतों के इतने कम अंतर और मतपत्रों की संख्या को लेकर उठे सवालों के बाद राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्णय से चुनाव परिणाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। परिषद ने अध्यक्ष पद के चुनाव में इस्तेमाल की गई सभी मतपेटियों को 2 सितंबर तक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेशानुसार सीलबंद और सुरक्षित रखने के निर्देश दिये हैं। अब 2 सितंबर को पर्यवेक्षक एवं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एचपी सिंह की मौजूदगी में होने वाली पुनर्मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा कि जिला अधिवक्ता संघ सागर के अध्यक्ष पद का अंतिम परिणाम क्या रहता है और अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर सजेगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।