पुलिस की तत्परता से नाबालिग बालिका सुरक्षित दस्तयाब, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सागर। बांदरी थाना पुलिस ने लंबे समय से लापता नाबालिग बालिका को सागर से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक आदेश पर उपजेल खुरई भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 22 फरवरी को फरियादी ने थाना बांदरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया, सागर नरेंद्र सोलंकी और एसडीओपी खुरई प्रवीण कुमार अष्ठाना के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बालिका और आरोपी की तलाश में तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर लगातार प्रयास किये। संभावित लोकेशन मिलने पर टीम इंदौर भी पहुंची, लेकिन पुलिस की तलाश की जानकारी लगने पर आरोपी बालिका को साथ लेकर वहां से निकल गया और लगातार अपना स्थान बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास करता रहा। इसके बावजूद पुलिस टीम ने तलाश जारी रखी। प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने 28 अगस्त को नाबालिग बालिका को सागर से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। बालिका को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद सुरक्षित संरक्षण में लिया और परिजनों को सूचना दी गई। विवेचना के दौरान आरोपी अरुण पिता गोविन्द पटैल 22 निवासी खुशी मोहल्ला मालथौन की पहचान हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ गलत कृत्य किये जाने की जानकारी सामने आने पर प्रकरण में सुसंगत धारायें बढ़ाई गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक आदेश पर उपजेल खुरई भेज दिया। बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बांदरी उप निरीक्षक सतेन्द्र गुर्जर, चौकी प्रभारी रजवांस उप निरीक्षक विजय पटैल, जयराम यादव, राजेश यादव, राखी प्रजापति का योगदान रहा।
पुलिस की तत्परता से नाबालिग बालिका सुरक्षित दस्तयाब, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस की तत्परता से नाबालिग ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







