होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

रानीपुरा के जंगल में 25-30 लाख की अंग्रेजी शराब लावारिस मिली,होटलों में दबिश के बाद जंगल में शराब मिलने से जांच तेज, वाहन से लाकर छोड़ने की आशंका

रानीपुरा के जंगल में 25-30 ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

रानीपुरा के जंगल में 25-30 लाख की अंग्रेजी शराब लावारिस मिली,होटलों में दबिश के बाद जंगल में शराब मिलने से जांच तेज, वाहन से लाकर छोड़ने की आशंका
सागर। बहेरिया थाना क्षेत्र के रानीपुरा के जंगल में शुक्रवार को बड़ी मात्रा में ब्रांडेड अंग्रेजी शराब लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जंगल में प्लास्टिक क्रेटों में बड़ी मात्रा में शराब रखी देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बहेरिया पुलिस तथा आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शराब की जब्ती एवं जांच की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शराब को किसी वाहन के जरिये जंगल के अंदर सुनसान स्थान पर लाकर छोड़ने की आशंका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब को जंगल तक कौन लेकर आया और इसे यहां छोड़ने के पीछे क्या वजह थी। मौके से अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिलने की बात सामने आई है। इसकी प्रारंभिक कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। हालांकि वास्तविक मात्रा और कीमत जब्ती की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मौके पर कुछ बोतलें खुली हुई मिलने की जानकारी भी सामने आई है। इसे देखते हुये पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह शराब किसी होटल या बार से संबंधित तो नहीं है।
होटलों में दबिश से भी जोड़ा जा रहा मामला
खास बात यह है कि शुक्रवार को ही बहेरिया क्षेत्र की कई होटलों में पुलिस द्वारा दबिश दिये जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद उसी दिन रानीपुरा के जंगल में इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने से पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंधों की भी पड़ताल कर रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जंगल से बरामद शराब का होटल और बार में हुई कार्रवाई से कोई सीधा संबंध है। बंडा शराब कांड के बाद जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच जंगल में लाखों रुपये की शराब का लावारिस मिलना पुलिस और आबकारी विभाग के लिये गंभीर जांच का विषय बन गया है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All