कंजिया गांव में शराब दुकान पर पथराव
ग्रामीणों ने कहा शराब बिक्री से परिवार हो रहे बर्बाद, दुकान बंद करने की मांग
सागर/बीना। जिले के बंडा-शाहगढ़ जहरीली शराब से मौतों के बाद अब ग्रामीण इलाकों में शराब दुकानों के खिलाफ जनता का गुस्सा फूटने लगा है। शुक्रवार को कंजिया गांव में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने शराब दुकान बंद कराने के लिये जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने दुकान बंद कर दी थी। दुकान बंद मिलने के बावजूद गुस्साई भीड़ में से कुछ लोगों ने बंद शराब दुकान पर पथराव कर दिया। घटना की खबर मिलते ही आगासौद थाना प्रभारी अनुपमा शर्मा, भानगढ़ थाना प्रभारी धनेंद्र यादव और कंजिया चौकी प्रभारी श्यामलाल अहिरवार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति पर काबू पाया। हंगामे के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना था कि गांव में शराब की बिक्री से परिवारों में आये दिन झगड़े हो रहे हैं और सामाजिक माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से दुकान को तुरंत प्रभाव से बंद करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जायेगा, साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और शांति बनाये रखें।
कंजिया गांव में शराब दुकान पर पथराव ग्रामीणों ने कहा शराब बिक्री से परिवार हो रहे बर्बाद, दुकान बंद करने की मांग
कंजिया गांव में शराब दुकान ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







