होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर में बाइक चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सागर में बाइक चोरी का ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में बाइक चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ढाना चौकी पुलिस ने ग्राम बंसिया से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की, चौकी प्रभारी सत्यव्रत धाकड़ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

सागर। जिले के सुरखी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आने के बाद ढाना चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 और 22 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात ग्राम बंसिया में फरियादी चरण गौड़ के घर के आंगन में मोटरसाइकिल खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने वाहन का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर ढाना चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई।

समय रहते कार्रवाई, बाइक बरामद

पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर कमलेश पिता रामक्रेश गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त कर ली गई।

यह कार्रवाई ढाना चौकी प्रभारी सत्यव्रत धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस की तत्परता के चलते चोरी की घटना का जल्द खुलासा हो सका।

वाहन सुरक्षित रखने की पुलिस ने दी सलाह

सागर पुलिस ने नागरिकों से अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने और अतिरिक्त सुरक्षा लॉक का इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वाहन चोरी की घटना की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा चौकी को देने की सलाह दी है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All