होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

ट्रॉली पलटने से खुला ट्रैक्टर चोरी का राज, पुलिस ने आरोपी को दबोचा,अंबे चौक से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर भाग रहा था आरोपी

ट्रॉली पलटने से खुला ट्रैक्टर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

ट्रॉली पलटने से खुला ट्रैक्टर चोरी का राज, पुलिस ने आरोपी को दबोचा,अंबे चौक से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर भाग रहा था आरोपी
लांच नदी के रिपटा पर हुआ हादसा, पुलिस ने वाहन किया जब्त
शाहगढ़। नगर के मुख्य बाजार स्थित अंबे चौक पर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को चोरी कर ले जा रहे आरोपी का राज उस समय खुल गया, जब तेज रफ्तार में ले जाई जा रही ट्रॉली लांच नदी के रिपटा पर पलट गई। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात हुई इस घटना के दौरान मौके से गुजर रही शाहगढ़ पुलिस की रात्रि गश्ती टीम ने तत्परता दिखाते हुये आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की है। ट्रॉली पलटने की घटना के कारण चोरी का यह मामला सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहगढ़ नगर के मुख्य बाजार स्थित अंबे चौक पर पावरट्रैक 434 कंपनी का एक ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा था। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात आरोपी अर्पित अहिरवार कथित तौर पर ट्रैक्टर ट्रॉली को वहां से चोरी कर ले गया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से ले जाते समय लांच नदी के रिपटा पर मोड़ के पास ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटने के बाद आरोपी उसे ट्रैक्टर से अलग करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान शाहगढ़ पुलिस की 112 गाड़ी रात्रि गश्त करते हुये मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल की स्थिति को देखते हुये मामले की जानकारी जुटानी शुरू की। पूछताछ और ट्रैक्टर की पहचान के प्रयास के दौरान चोरी की आशंका सामने आई। मौके पर मौजूद ट्रैक्टर ट्रॉली के संबंध में जानकारी जुटाने के लिये पुलिस ने नगर के ट्रैक्टर संचालक मोनू जैन से संपर्क किया। ट्रैक्टर के बारे में जानकारी मिलने पर मोनू जैन ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर नगर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गोकुल राय का है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल गोकुल राय को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर गोकुल राय मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के संबंध में जानकारी जुटाई। जांच करने पर पता चला कि अंबे चौक पर खड़ा उनका ट्रैक्टर ट्रॉली गायब है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को वाहन चोरी होने की पुष्टि की। इस तरह ट्रॉली पलटने की घटना के बाद पुलिस की सतर्कता और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी से चोरी के मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी अर्पित अहिरवार को पकड़ लिया और चोरी के ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया। घटना के बाद वाहन मालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All