सागर में भूत प्रेत का भय दिखाकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
सागर। मोतीनगर थाना पुलिस ने ग्राम अमेट में महिला को भूत प्रेत का भय दिखाकर घर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी की दो जोड़ी बिछिया और नकदी सहित करीब 9 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार 25 अक्टूबर को ग्राम अमेट निवासी मनीषा पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 10 बजे बाबा के वेश में दो व्यक्ति उनके घर आये और आटा मांगने लगे। बातचीत के दौरान उन्होंने महिला को उसके पति पर भूत प्रेत का साया होने का भय दिखाया। महिला के नहाने जाने के दौरान दोनों आरोपी घर से चांदी की दो जोड़ी बिछिया, आधार कार्ड और नकदी चोरी कर ले गये। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई। शिकायत पर मोतीनगर थाने में बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये 26 अक्टूबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चौबे पिता सलीम गुसाई 31 और सोचेंद्र पिता संजीवन 26 निवासी इंद्रानगर उरई जिला जालौन उप्र के रूप में हुई है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत, बृजेंद्र तिवारी, मंजुलता, श्रीकांत चौबे अंशुल की भूमिका रही।
सागर में भूत प्रेत का भय दिखाकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
सागर में भूत प्रेत का ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







