सागर : माता-पिता की तस्वीर लेकर जनसुनवाई में पहुंचा दिव्यांग,बोला अब तो विश्वास कीजिए मेरा कोई नहीं, मेरी मदद कीजिये
सागर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई दोपहर 12 बजे एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया। एक पैर से दिव्यांग उमेश धानक अपने दिवंगत माता पिता की तस्वीरें लेकर अधिकारियों के पास पहुंचा। उसने अपनी परेशानी बताते हुये मदद की गुहार लगाई। उमेश ने कहा ये मेरे दिवंगत माता पिता हैं, मेरा अब कोई नहीं है, मैं दिव्यांग हूं, कुछ कर नहीं पाता, न मेरे पास रहने के लिये घर है और न ही दिव्यांग पेंशन मिलती है, मेरी मदद कीजिये। दरअसल नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चांदवर निवासी उमेश धानक के माता पिता का निधन हो चुका है। उमेश का कहना है कि दिव्यांगता के कारण वह काम करने में असमर्थ है और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है। रहने के लिये घर नहीं होने और पेंशन का लाभ नहीं मिलने से उसका जीवनयापन मुश्किल हो रहा है। जनसुनवाई में उसने शासन प्रशासन से रहने के लिये जगह उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और दिव्यांग पेंशन स्वीकृत करने की मांग की, ताकि वह अपना जीवनयापन कर सके।
सागर : माता-पिता की तस्वीर लेकर जनसुनवाई में पहुंचा दिव्यांग,बोला अब तो विश्वास कीजिए मेरा कोई नहीं, मेरी मदद कीजिये
सागर : माता-पिता की तस्वीर ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







