होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

अंधे कत्ल का खुलासा, बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार, घरेलू विवाद में डंडे और मुंगरिया से किया था हमला, वारदात छिपाने खुद दर्ज कराई थी रिपोर्ट

अंधे कत्ल का खुलासा, बड़े ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

अंधे कत्ल का खुलासा, बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार, घरेलू विवाद में डंडे और मुंगरिया से किया था हमला, वारदात छिपाने खुद दर्ज कराई थी रिपोर्ट

सागर/बीना। बीना पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुये बड़े भाई की हत्या के आरोप में उसके सगे छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने डंडे और मुंगरिया से बड़े भाई के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को छिपाने के लिये आरोपी ने खुद ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मर्ग जांच घटनास्थल के निरीक्षण और साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आंचवल वार्ड निवासी पंकज अहिरवार ने 24 अक्टूबर को थाना बीना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बड़ा भाई नीरज अहिरवार 23 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे अंडे का ठेला बंद कर घर लौटा था। रात करीब 12 बजे पंकज घर पहुंचा तो मां ने बताया कि नीरज कुछ देर में वापस आने की बात कहकर बाहर गया है। रात करीब ढाई बजे मां ने नीरज के घर नहीं लौटने की जानकारी दी। तलाश करने पर वह श्री हरि मेडिकल के नीचे सड़क पर बैठा मिला। उसके शरीर पर कई जगह चोटें थीं और खून निकल रहा था। पंकज उसे घर लेकर आया, जहां नीरज ने खाना खाया और लेट गया। कुछ देर बाद जब उसे जगाने का प्रयास किया गया तो वह नहीं उठा। उसकी सांसें बंद हो चुकी थी। इसके बाद पंकज ने पुलिस को सूचना देते हुये चोटों के कारणों की जानकारी नहीं होने की बात कही। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मर्ग जांच के दौरान बीना पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। डॉग स्मड की मदद ली गई तथा एफएसएल सागर से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। घटनास्थल से महत्वपूर्ण वस्तुयें जब्त कर संबंधित लोगों के बयान दर्ज किये। साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान शिकायतकर्ता पंकज की भूमिका संदिग्ध सामने आई, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पंकज ने बड़े भाई नीरज के साथ घरेलू विवाद होने की बात स्वीकार की। नीरज की शराब पीने की आदत और घर पर पैसे नहीं देने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान पंकज ने डंडे और मुंगरिया से नीरज के साथ मारपीट की, जिससे आई चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने वारदात छिपाने के उद्देश्य से चोटों के वास्तविक कारणों की जानकारी नहीं होने की बात कही और खुद ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि घटनास्थल के निरीक्षण, साक्ष्यों के विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पंकज अहिरवार 30 पिता स्व. शम्भूदयाल अहिरवार, निवासी आंचवल वार्ड बीना को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव सहित थाना टीम की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All