पांच साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल,नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस की कार्रवाई
सागर। नाबालिग के अपहरण के मामले में करीब पांच साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सुरखी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 27 अक्टूबर को ग्राम करैया से पकड़ा, वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 13 नवंबर 2021 को ग्राम चितौरा निवासी वर्षा लोधी ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट थाना सुरखी में दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्र. 420/2021 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 363 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने 28 मार्च 2025 को नाबालिग को दस्तयाब कर लिया था। विवेचना के दौरान चन्द्रेश पिता गोविन्द लोधी निवासी ग्राम चितौरा थाना सिविल लाइन का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने आरोपी पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया था। इसके बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरखी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया, परम सिंह ठाकुर, विकास की भूमिका रही।
पांच साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल,नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस की कार्रवाई
पांच साल से फरार 5 ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







