होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर IG इरशाद वली ने चार थानों का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश

सागर IG इरशाद वली ने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर IG इरशाद वली ने चार थानों का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश

मकरोनिया, कैंट, बहेरिया और सानोधा थाने पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक; बीट व्यवस्था मजबूत करने और आम लोगों से बेहतर तालमेल बनाने पर दिया जोर

सागर। जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक सागर इरशाद वली ने बुधवार दोपहर 1 बजे से चार थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना मकरोनिया, कैंट, बहेरिया और सानोधा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान आईजी इरशाद वली ने थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर उनके कामकाज, कार्यस्थल की परिस्थितियों और सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

बीट व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

आईजी ने पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बीट प्रणाली को सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित अपराधों की जांच में तेजी लाने के साथ विवेचना की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि मामलों का समय पर और उचित तरीके से निराकरण हो सके।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने क्षेत्र की संवेदनशील जगहों, अपराधियों और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के बारे में जानकारी रखने के लिए कहा। साथ ही आम नागरिकों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।

ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करें काम

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मी अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। उन्होंने तनावमुक्त वातावरण में काम करने और आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने पर भी जोर दिया।

आईजी ने निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों का समय पर समाधान किया जाए और अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता दी जाए।

थाना सानोधा के निरीक्षण के दौरान एसडीओपी रहली पूजा शर्मा भी उपस्थित रहीं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All