होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

शिवपुरी में दो बहनों की मौत से मचा हड़कंप, चार बच्चों की भी गई जान; एक बहन आठ महीने की गर्भवती थी

शिवपुरी में दो बहनों की ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

शिवपुरी में दो बहनों की मौत से मचा हड़कंप, चार बच्चों की भी गई जान; एक बहन आठ महीने की गर्भवती थी

पति की मौत के सदमे में थी अंजली, बहन सीता की मौत के बाद दूसरे मामले को लेकर भी परिजनों ने जताई आशंका; पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू की

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो सगी बहनों और उनके चार बच्चों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में कुएं से शव बरामद किए गए। मृतकों में 35 वर्षीय अंजली रावत और उनकी 40 वर्षीय बहन सीता रावत शामिल हैं। सीता आठ महीने की गर्भवती थीं। उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद परिवारों में शोक का माहौल है।

पहली घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के गुंगरगांव की है। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय अंजली रावत ने बुधवार को अपनी तीन बेटियों को कथित तौर पर कुएं में धकेल दिया। इसके बाद वह अपने छह वर्षीय बेटे प्रशांत को गोद में लेकर खुद भी कुएं में कूद गईं।

बड़ी बेटी ने दिखाई सूझबूझ, दो बहनों को बचाया

इस घटना में अंजली की सबसे बड़ी बेटी मोनिका ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को और अपनी दो छोटी बहनों को बचा लिया। घटना के बाद वह तत्काल घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और अंजली व प्रशांत को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, अंजली के पति धर्मवीर सिंह रावत की करीब डेढ़ महीने पहले सड़क हादसे में जान चली गई थी। पति की मौत के बाद से ही अंजली मानसिक तनाव से गुजर रही थीं।

बहन की मौत के बाद दूसरी घटना, आठ माह की गर्भवती सीता की भी गई जान

दूसरी घटना सेसाई गांव से जुड़ी बताई जा रही है। अंजली की सगी बहन 40 वर्षीय सीता रावत बुधवार को अपने तीन बच्चों राखी (14), प्रियंका (11) और श्लोक (6) के साथ खोनकर गांव के एक खेत में गई थीं। शाम करीब छह बजे तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान परिवार के लोगों को एक कुएं के पास चप्पलें पड़ी मिलीं। कुएं के पानी में एक बच्चे का शव भी दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात करीब 11 बजे बचाव अभियान चलाया और सीता सहित उनके तीनों बच्चों के शव कुएं से बाहर निकाले। पुलिस के मुताबिक, सीता आठ महीने की गर्भवती थीं। इस घटना में उनके गर्भस्थ शिशु की भी जान चली गई।

दोनों बहनों के बीच था गहरा लगाव

मृतक महिलाओं के जीजा हकम सिंह के मुताबिक, अंजली और सीता के बीच काफी गहरा जुड़ाव था। दोनों बहनें अक्सर फोन पर एक-दूसरे से बातचीत करती थीं। रिश्तेदारों को आशंका है कि अंजली की मौत से सीता को गहरा सदमा लगा होगा और इसी दुख में उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, दूसरी घटना के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मामले की जांच की जा रही है। एक ही दिन में दो बहनों और उनके बच्चों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All