होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

तुलसी विवाह की खरीदारी के लिए निकले थे 3 युवक, रास्ते में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, एक की मौत, 4 घायल

तुलसी विवाह का सामान खरीदने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

तुलसी विवाह का सामान खरीदने देवरी जा रहे थे बाइक सवार तीन युवक, स्कूटी पर सवार युवती और पांच साल की बच्ची भी हादसे में घायल

सागर। देवरी-घुघरी मार्ग पर शुक्रवार को दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीना बारह गांव निवासी तीन युवक बाइक से तुलसी विवाह के लिए जरूरी सामान खरीदने देवरी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रानीताल निवासी रानी रैकवार स्कूटी से एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ बारह की ओर जा रही थीं। देवरी-घुघरी मार्ग पर दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार ऋषि पिता गोविंद आदिवासी को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार राजा आदिवासी और अन्नू आदिवासी, दोनों निवासी बारह, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी सवार रानी रैकवार और उनके साथ मौजूद पांच वर्षीय बच्ची को भी चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।