होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर में भाजपा का 29 नवंबर को होने वाला पैदल मार्च स्थगित, जल्द तय होगी नई तारीख

सागर में भाजपा का 29 ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में भाजपा का 29 नवंबर को होने वाला पैदल मार्च स्थगित, जल्द तय होगी नई तारीख

जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को होना था शामिल, तैयारियों के बीच पार्टी ने लिया फैसला

सागर। सागर में 29 नवंबर को प्रस्तावित भाजपा का पैदल मार्च और आमसभा अब आयोजित नहीं होगी। पार्टी ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए दोनों कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने शनिवार सुबह 11:30 बजे इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अगली तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

दरअसल, भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत सागर में बड़े स्तर पर पैदल मार्च और आमसभा आयोजित करने की योजना बनाई थी। इसमें केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के शामिल होने का कार्यक्रम था।

तय कार्यक्रम के अनुसार, पदयात्रा मोतीनगर से शुरू होकर नमक मंडी पहुंचनी थी। यहां पार्टी की ओर से विशाल आमसभा का आयोजन प्रस्तावित था। आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन कार्यक्रम स्थगित होने के फैसले के बाद फिलहाल सभी तैयारियां रोक दी गई हैं। अब पार्टी की ओर से नई तारीख का ऐलान होने का इंतजार है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All