होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

रक्षाबंधन से एक दिन पहले बहन ने छोड़ी दुनिया, भाई ने पूरा किया अंतिम वादा; सागर में हुआ देहदान

रक्षाबंधन से एक दिन पहले ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

रक्षाबंधन से एक दिन पहले बहन ने छोड़ी दुनिया, भाई ने पूरा किया अंतिम वादा; सागर में हुआ देहदान

सागर। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले बहन के निधन से भाई का रिश्ता हमेशा के लिए बिछड़ गया, लेकिन दुख की इस घड़ी में भाई ने बहन की अंतिम इच्छा को पूरा कर एक भावुक मिसाल पेश की। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मृतका नीलम यादव का देहदान कराया गया। बीना क्षेत्र निवासी यज्ञवेंद्र यादव की बहन नीलम यादव की किडनी खराब हो गई थी, जिसके कारण 12 साल से अस्वस्थ चल रही थीं। इस दौरान जीवित रहते हुए उन्होंने संत रामपाल बाबा से प्रेरित होकर देहदान करने का संकल्प लिया था। उनकी इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उनका शरीर मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और चिकित्सा शिक्षा के काम आए, ताकि उनका शरीर समाज के लिए उपयोगी बन सके।

रक्षाबंधन से एक दिन पहले नीलम यादव का निधन हो गया। बहन के जाने के गम के बीच भाई यागवेंद्र यादव ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान किया और शनिवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर देहदान की प्रक्रिया पूरी कराई।

देहदान के बाद मृतका को शासन की निर्धारित प्रक्रिया के तहत सम्मानपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने नीलम यादव के देहदान के महान संकल्प और भाई द्वारा दुख की घड़ी में भी बहन की अंतिम इच्छा पूरी करने के फैसले को भावुक होकर नमन किया।

नीलम यादव भले ही इस दुनिया से चली गईं, लेकिन उनका देहदान मेडिकल छात्रों की शिक्षा के माध्यम से आने वाले समय में समाज के लिए उपयोगी साबित होगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All