होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में चलती स्कूल बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी,ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सागर में चलती स्कूल बस ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में चलती स्कूल बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी,ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सागर। भगवानगंज गुरुद्वारे के पास शुक्रवार दोपहर बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही चलती हुई स्कूल बस की वायरिंग में अचानक आग लग गई। बस से तेज धुआं निकलने के साथ आग की लपटें दिखाई देने लगी। घटना के समय बस में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे सवार थे। बस में आग लगते ही ड्राइवर ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाने से आरक्षक विनोद और निशांत मौके पर पहुंचे। पास स्थित खालसा ऑटो पार्ट्स की दुकान से पानी लाकर आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद दूसरी बस बुलाकर सभी बच्चों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि आग बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।