होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

बाईक सवार डंपर से टकराएं एक वृद्ध की मौके पर हुई मौत

बाईक सवार डंपर से टकराएं ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

बाईक सवार डंपर से टकराएं एक वृद्ध की मौके पर हुई मौत

तेंदूखेड़ा। शनिवार रात्रि नगर से 2 किलोमीटर दूर ग्राम नरगुंवा चौधरी वेयर हाउस के पास मोटरसाइकिल सवार डंपर से टकरा गए। जिससे मौके पर सिर में चोट के चलते एक वृद्ध की मौत हो गई एवं मृतक का पुत्र धरमदास 47 घायल हो गए। मृतक कोमल प्रसाद के पुत्र धरमदास 47 ने बताया कि हम लोग दोपहर 3 बजे पाटन भूसा देखने गए थे। लौटते समय नरगुंवा के पास डंपर से टकरा गए। मैं हेलमेट पहने था इसलिए मुझे ज्यादा चोट नहीं आई पिताजी का सिर डंपर में लगा जिससे वह सडक पर जा गिरे। मैनें तुरंत ही अपने रिश्तेदारों को सूचना दी इसके अलावा अन्य लोगों के द्वारा घटना की सूचना डायल 112 एवं 108 वाहन को दी गई जहां सूचना मिलते ही पुलिस सहित 108 वाहन से पायलट शंकर यादव डॉ भगवानदास यादव मौके पर पहुंचे पिताजी को उठाकर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रविवार की सुबह पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर कार्रवाई शुरू की गई इस परिजनों सहित पाल समाज के दर्जनों लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!