होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सनाई गांव में असामाजिक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

सनाई गांव में असामाजिक तत्वों ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सनाई गांव में असामाजिक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

सागर/बीना। आगासौद थाना क्षेत्र के सनाई गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी गई है। यह घटना बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा सार्वजनिक स्थल पर की गई। ग्रामीणों ने जब खंडित प्रतिमा देखी तो गांव में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर बीना एसडीओपी अजय कुमार सनकत और आगासौद थाना प्रभारी उपमा सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रतिमा को दोबारा स्थापित करने की भी मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। उनके अनुसार पहले भी यहां डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ की जा चुकी है। एसडीओपी अजय कुमार सनकत और थाना प्रभारी उपमा सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि मामले में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिये घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!