होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई,पूर्व जज गिरिबाला सिंह हिरासत में…

ट्विशा शर्मा मौत मामले में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई,पूर्व जज गिरिबाला सिंह हिरासत में…

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने जांच तेज करते हुए बड़ा कदम उठाया है। एजेंसी ने मृतका की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले सीबीआई अधिकारियों ने उनसे करीब पांच घंटे तक लंबी पूछताछ की। मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह को एजेंसी पहले ही अपनी हिरासत में ले चुकी है।

इस कार्रवाई से एक दिन पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की एकल पीठ ने बुधवार देर रात जारी 17 पन्नों के आदेश में कहा कि मामले के तथ्यों और गिरिबाला सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों को देखते हुए भोपाल के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वारा 15 मई 2026 को दिया गया अग्रिम जमानत आदेश निरस्त किया जाता है।

मामले की जांच कर रही सीबीआई अब डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों पर भी फोकस कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने इस केस से जुड़े मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और टावर लोकेशन सुरक्षित रखने के लिए संबंधित टेलीकॉम कंपनियों को पत्र भेजे हैं। सीबीआई ने 12 मई से 20 मई के बीच की कॉल डिटेल मांगी है और इसकी रिपोर्ट जल्द मिलने की संभावना जताई जा रही है।

पूर्व मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। एजेंसी ने मध्य प्रदेश पुलिस की एफआईआर को दोबारा दर्ज करते हुए ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया है।

सूत्रों के अनुसार, ट्विशा शर्मा की मौत रात करीब 10:20 बजे हुई थी। बताया गया कि उन्होंने भोपाल स्थित अपने ससुराल में फांसी लगाई थी। हालांकि, इस घटना की सूचना पुलिस को रात लगभग 12 बजे एम्स अस्पताल से मिली। फिलहाल सीबीआई पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है। एजेंसी डिजिटल एविडेंस, कॉल रिकॉर्ड और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर हर पहलू को खंगालने में जुटी हुई है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!