होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में नकली चाय माफिया पर बड़ा वार : 10 लाख का डुप्लीकेट माल जब्त, दो ठिकानों पर छापा

सागर में नकली चाय माफिया ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में नकली चाय माफिया पर बड़ा वार : 10 लाख का डुप्लीकेट माल जब्त, दो ठिकानों पर छापा

सागर शहर में नकली सामान के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और कंपनी की संयुक्त टीम ने डुप्लीकेट चाय पत्ती बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में करीब 10 लाख रुपए का नकली माल जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसार, ‘मंगलम चाय’ नाम से नकली उत्पाद बाजार में बेचे जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपनी ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई।
कोर्ट के निर्देश पर लोकल कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस और कंपनी की टीम ने सागर शहर के दो स्थानों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली चाय पत्ती, ब्रांडेड पैकिंग सामग्री और तैयार माल बरामद हुआ। यह माल असली ब्रांड की तरह पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था।
टीम ने जब्त किए गए करीब 10 लाख रुपए के माल को सील कर लिया है। साथ ही इस कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह एक संगठित गिरोह का काम लग रहा है, जो लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल था। कार्रवाई के बाद शहर में नकली सामान बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!