होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर पोस्टमार्टम हाउस में बड़ा सवाल: बिना ग्लव्स-मास्क काम करने को मजबूर कर्मचारी

सागर पोस्टमार्टम हाउस में बड़ा ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर पोस्टमार्टम हाउस में बड़ा सवाल: बिना ग्लव्स-मास्क काम करने को मजबूर कर्मचारी

सागर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में कार्यरत नगर निगम के सफाई कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने को मजबूर हैं। शनिवार दोपहर 1:00 बजे कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया उन्हें पिछले कई वर्षों से न तो ग्लव्स उपलब्ध कराए गए हैं और न ही मास्क व अन्य जरूरी सुरक्षा सामग्री दी गई है।

गौरतलब है कि पोस्टमार्टम हाउस में नियुक्त सफाई कर्मचारी शवों को लाने-ले जाने, अज्ञात शवों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने सहित अन्य संवेदनशील कार्य करते हैं। इसके बावजूद उन्हें संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक संसाधन नहीं मिल पा रहे हैं।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले करीब पांच वर्षों से नगर निगम द्वारा उन्हें ड्रेस, ग्लव्स, मास्क या अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। वहीं जिला अस्पताल प्रशासन पर भी लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी किसी प्रकार की सुरक्षा सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाती।

सफाई कर्मचारियों के मुताबिक उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने कहा कि बिना सुरक्षा उपकरणों के लगातार काम करने से संक्रमण और गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कर्मचारियों को जरूरी सुरक्षा उपकरण व सुविधाएं कब तक उपलब्ध कराई जाती हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!