होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर: सूबेदार वार्ड की भाजपा पार्षद रूबी पटेल विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज़, वार्डवासियों के साथ किया चक्काजाम

सागर। नगर निगम सागर में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर। नगर निगम सागर में अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी अब खुलकर सामने आने लगी है। सूबेदार वार्ड की भाजपा पार्षद रूबी पटेल शुक्रवार सुबह अपने ही वार्ड में विकास कार्य न होने से आक्रोशित नज़र आईं। नाराज़गी जताते हुए उन्होंने वार्डवासियों के साथ सुबह 10:30 बजे गोला कुआं क्षेत्र में चक्काजाम कर दिया।

नगर निगम आयुक्त पर गंभीर आरोप

चक्काजाम के दौरान पार्षद रूबी पटेल ने नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें चुनकर पार्षद बनाया है, लेकिन निगम की लापरवाही और मनमानी के कारण वे अपने वार्ड में कोई भी विकास कार्य शुरू नहीं करवा पा रही हैं।
रूबी पटेल का कहना है कि जब भी वे विकास कार्यों के लिए आयुक्त से बात करती हैं, तो वे कभी बजट की कमी तो कभी अन्य कारण बताकर प्रस्तावों को टाल देते हैं। इस वजह से जनता सीधे उनसे सवाल पूछ रही है।

तानाशाही रवैये से रुके हैं काम – पार्षद

पार्षद ने निगम प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अन्य वार्डों में विकास कार्य चल रहे हैं, लेकिन सूबेदार वार्ड में लगातार उपेक्षा की जा रही है। इसका खामियाजा उन्हें और उनके वार्डवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

भाजपा सरकार में ही भाजपा पार्षद सड़क पर उतरी

गौरतलब है कि सागर नगर निगम में भाजपा का ही बोर्ड है और शहर से भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन भी हैं। इसके बावजूद भाजपा पार्षद को सड़क पर उतरकर चक्काजाम करना पड़ा।
सबसे अहम बात यह रही कि चक्काजाम स्थल से कुछ ही दूरी पर विधायक शैलेंद्र जैन का निवास होने के बावजूद न तो वे खुद और न ही उनका कोई प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। इससे वार्डवासियों और पार्षद की नाराज़गी और भी बढ़ गई।

चक्काजाम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पार्षद के साथ खड़े नज़र आए। लोगों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय नेता वादे तो बहुत करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद वार्ड की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं होता।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!