होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

अंधे कत्ल का 48 घंटे में खुलासा, कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अंधे कत्ल का 48 घंटे ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

अंधे कत्ल का 48 घंटे में खुलासा, कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सागर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अंधे कत्ल के मामले का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुये हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 1 अगस्त को थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत नये बस स्टैंड के सामने स्थित खाली मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किये। मृतक की पहचान महेन्द्र अहिरवार 35 निवासी किशोर न्यायालय बस्ती के रूप में हुई। मृतक के भाई सुरेन्द्र अहिरवार की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्र. 226/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अति. पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया ललित कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस ने हत्या के आरोपी सीताराम पटैल निवासी तिली को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक महेन्द्र अहिरवार के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर महेन्द्र की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर विधिवत जप्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मामले की विवेचना अभी जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र, लखन, कपिल, सतीश बेन, मोहन मुरारी, जवाहर, रामसिंह, रवि, अजय, आशीष तिवारी, हर्षाली तथा साइबर सेल के सौरभ रैकवार की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!