होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

भैंसों को पानी पिलाने गए भाई बहन तलैया में डूबे, बहन की मौत भाई को बचाया

भैंसों को पानी पिलाने गए ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

भैंसों को पानी पिलाने गए भाई बहन तलैया में डूबे, बहन की मौत भाई को बचाया

तेंदूखेड़ा।  गुरुवार को तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सैलवाड़ा गांव में भैंसों को पानी पिलाने गए दो सगे भाई, बहन एक तलैया में डूब गए स्थानीय लोगों ने दोनों को पानी में डूबता हुआ देखा तो उन्हें पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां बहन को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है वही भाई सुरक्षित है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार सैलवाडा निवासी अनिल यादव की 11वर्षीय बेटी
गत्तू यादव और 6 वर्षीय बेटा
श्रेयांस घर की भैंसों को पानी पिलाने के लिए गांव के बाहर सड़क किनारे खुदी तिवारी की तलैया में लेकर गए थे। भैंसे पानी पी रही थी इसी दौरान दोनों भाई-बहन पानी में नहाने के लिए चले गए और पानी में डूबने लगे। तभी स्थानीय लोगों ने बच्चों को पानी में डूबता हुआ देखा तो तत्काल उन्हें बचाने पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गई। कुछ लोग तलैया में कूदे और पानी में जाकर दोनों भाई-बहन को पानी से बाहर निकालकर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जानकारी लगते ही घर के लोग भी तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बेटी गत्तू को मृत घोषित कर दिया है। जबकि बेटे श्रेयांश की हालत ठीक है बेटी गत्तू कक्षा सातवीं में पढ़ती थी और बेटा दूसरी कक्षा का छात्र है। बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि बच्चे तो वहां पर खेलने के लिए गए थे, लेकिन पता नहीं कैसे पानी में डूब गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर मामले को में जांच शुरू कर दी है

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!